बुलंदशहर: पत्रकारों को मासिक भत्ता दे राज्य सरकार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में उठी मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में रविवार को जिला कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (जीपीए) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में रविवार को जिला कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (जीपीए) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों, डिजिटल युग की चुनौतियों और संगठन विस्तार को लेकर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने की और संचालन जिला वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी ने किया।

किसानों का संगठन पत्रकारों के साथ: ठा. धर्मेंद्र सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता आज के समय में सबसे चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों को आर्थिक संबल देने के लिए मासिक भत्ता प्रदान किया जाना चाहिए।

धर्मेंद्र सिंह ने आगे कहा

डिजिटल युग में पत्रकारिता का स्वरूप बदला है, लेकिन विश्वसनीयता का पैमाना आज भी अखबार और सच्ची खबरें ही हैं। हमारा किसान संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक उनकी बात पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेगा।

बैठक में मेरठ मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने पत्रकारों को नसीहत देते हुए कहा कि खबर लिखते समय पत्रकार स्वयं ‘पार्टी’ न बनें। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष (बयान) लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले पदाधिकारियों की रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर भेजी जा रही है।

जिला वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया। बैठक में मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में सचिन अग्रवाल, सुरेश भाटी, जयप्रकाश शर्मा, रजत अग्रवाल, बॉबी लाल, कुमुद किशोर, सचिन पांडे, साक्षी चौधरी, प्रदीप तोमर, इलियास अली, सरताज बेग, सचिन कुमार लोधी, जेपी गुप्ता, नीरज नयन यादव, नितिन वर्मा, चंद्रभान लोधी, राकेश कुमार गुप्ता, लोकेंद्र राज सिंह, कैलाश कुमार, नितिन सोनी, सचिन बंसल, मनोज शर्मा और विक्रम सिंह तोमर सहित भारी संख्या में पत्रकार और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.