बलिया: माली विकास कल्याण सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

बलिया

बलिया जनपद में माली विकास कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में माली विकास कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के उत्थान और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. सैनी (प्रदेश अध्यक्ष, माली विकास कल्याण सेवा समिति) और संगठन के संस्थापक प्रमोद माली द्वारा महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. सैनी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का ध्यान माली समाज की ओर अपेक्षित स्तर पर नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं, क्योंकि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। संस्थापक प्रमोद माली ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान कन्हैया माली ने की, जबकि संचालन अखिलेश सैनी द्वारा किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर नवल जी माली, धर्मात्मा जी माली, प्रभु नाथ जी माली, नथुनी जी माली, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र माली और शिवजी माली सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.