महराजगंज

महराजगंज जनपद के लगातार हो रही बारिश के बीच संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार, 28 सितंबर को त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लगातार हो रही बारिश के बीच संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार, 28 सितंबर को त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने घाट पर बढ़ते जलस्तर, तटबंधों की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित महकमों के अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक और कड़े दिशा-निर्देश दिए। थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अमले को निर्देश दिया गया कि वे घाट के आसपास लगातार गश्त करें। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए 24 घंटे पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहने को कहा गया।
प्रशासन की तरफ से इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि घाट क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जाए। अधिकारियों ने हिदायत दी कि किसी भी अप्रिय स्थिति या आपातकाल में बिना किसी देरी के तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि जनजीवन सुरक्षित रहे।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026













