कोठीभार में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, कपड़े की दुकान पर करती थी काम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के किशुन गौरी गांव में सोमवार शाम सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के किशुन गौरी गांव में सोमवार शाम सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे और वह अपनी दादी के साथ रह रही थी। मृतका सिसवा कस्बा स्थित कपड़े की एक दुकान पर काम करती थी।

सोमवार को करीब 4:30 बजे सूचना मिलते ही कोठीभार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना के पीछे का तत्काल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.