खेत से लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत; इकलौता बेटा दिल्ली में नौकरी करता है

मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जहनियापुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। धान के खेत की निगरानी कर पैदल घर लौट रहे बुजुर्ग बेचू चौहान को एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जहनियापुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। धान के खेत की निगरानी कर पैदल घर लौट रहे बुजुर्ग बेचू चौहान को एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य रामदरस यादव की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के घर पर इस अचानक हुई घटना से कोहराम मच गया है। बेचू चौहान का इकलौता बेटा चंद्रभान चौहान दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, जिसे पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गए हैं। घर पर बुजुर्ग की पत्नी, बहू और उनके बच्चे रहते हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन चालक का जल्द पता लगा लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.