बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाना क्षेत्र के दौलतनगर गांव में नाले में उल्टी करने की मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाना क्षेत्र के दौलतनगर गांव में नाले में उल्टी करने की मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पांच लोगों ने मिलकर युवक के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
पीड़ित के भाई विजय कुमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दौलतनगर गांव के मुख्य गेट पर महेश पुत्र मौकम सिंह मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी गांव वीरपुर निवासी देवराज अपने पांच नामजद साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपितों का आरोप था कि महेश के साथी ने कैंटीन के सामने नाले में उल्टी क्यों की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए महेश के सिर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और लहूलुहान अवस्था में पड़े युवक को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026










