मऊ

मऊ उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक शादी वाले घर की एक मंजिला छत पर टेंट लगाते समय हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक शादी वाले घर की एक मंजिला छत पर टेंट लगाते समय हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस भयानक हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
हादसे में जान गंवाने वालों में दो टेंट कर्मचारी इरफान और कामिल तथा घर का एक सदस्य महमूद शामिल हैं। छत के ठीक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। इस अप्रत्याशित दुर्घटना से मृतकों के परिवारों में भारी रोष और शोक का माहौल है।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026










