बुलंदशहर

बुलंदशहर ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को परदादा परदादी इंटर कॉलेज में एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को परदादा परदादी इंटर कॉलेज में एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मेरा युवा भारत, बुलंदशहर की उपनिदेशक राशि मिश्रा के निर्देशानुसार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना था। छात्र-छात्राओं ने रंगों और कूल्हों के माध्यम से समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई प्रेरणादायक और आकर्षक चित्र बनाए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. शर्मा और उपप्रधानाचार्य रिंकू शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनके इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, बुलंदशहर से दीपक कुमार, विकास खंड अनूपशहर की स्वयंसेवक नवनीत कौर और युवा मंडल सदस्य रॉबिन कुमार ने विशेष रूप से मौजूद रहकर आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में कलाकृतियों का मूल्यांकन कपिल शर्मा और नीतू सक्सेना की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। निर्णायकों ने रचनात्मकता, विषयवस्तु और सामाजिक संदेश की गहराई के आधार पर प्रतिभागियों की कला का आकलन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026











