बुलंदशहर: डिबाई में धूमधाम से निकली अक्रूर जी महाराज की भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में वार्ष्णेय समाज के वंशज अक्रूर जी महाराज की 13वीं भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में वार्ष्णेय समाज के वंशज अक्रूर जी महाराज की 13वीं भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। श्री वार्ष्णेय युवा सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शिव शक्ति कैलाश ज्ञान मंदिर में सत्यप्रकाश वार्ष्णेय (पंसारी) और अशोक वार्ष्णेय ने फीता काटकर व अक्रूर जी महाराज की आरती उतारकर किया। इससे पूर्व शिवकुमार वार्ष्णेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।

शाम 6 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू हुई, जिसमें अक्रूर जी महाराज का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में काली माँ और भोले बाबा का रोड शो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। अलीगढ़ के मशहूर ‘माँ दुर्गा बैंड’ की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।

शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओं और व्यापार मंडलों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

नन्द वाटिका मैरिज होम: नगर चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल और ब्राह्मण उत्थान सेवा समिति व अग्रवाल समाज सेवा समिति द्वारा स्वागत किया गया।

महादेव चौराहा: युवा समाजसेवी अनिल गोस्वामी (बिट्टू जोगी) और राजा हार्डवेयर के प्रतिष्ठानों पर जलपान की व्यवस्था की गई।

घंटाघर: समाजसेवी बंटी सर्राफ ने पूरी टीम के साथ पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

श्री वार्ष्णेय युवा सभा के अध्यक्ष विनीत वार्ष्णेय, महामंत्री आकाश वार्ष्णेय और उपाध्यक्ष आशीष वार्ष्णेय (पत्रकार) ने कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहे।

इस अवसर पर जगदीश प्रसाद वार्ष्णेय, वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, अंशुल बजाज सहित वार्ष्णेय समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.