औरैया: समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, मूर्तियों के सौंदर्यीकरण का दिया आश्वासन

बिधूना

औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शनिवार को बिधूना तहसील पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शनिवार को बिधूना तहसील पहुंचे। अवसर था महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती का, जिस पर उन्होंने महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मंत्री असीम अरुण ने ज्योतिबा फुले और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन महापुरुषों का जीवन और उनके विचार हमारे लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने जोर दिया कि हम सभी को उनके बताए हुए न्याय और समानता के मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना चाहिए।

क्षेत्र के दौरे के दौरान मंत्री ने पुरानी और जर्जर हो रही मूर्तियों की स्थिति पर संज्ञान लिया। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की पुरानी मूर्तियों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, ताकि उनका स्वरूप भव्य और प्रेरणादायी बना रहे।
न
इस विशेष अवसर पर असीम अरुण ने निर्मल वर्ग के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा, “आप अपनी मेहनत और शिक्षा के दम पर स्कूल और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। आपकी सफलता ही प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों की शिक्षा में सरकार हर संभव मदद करेगी।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, बंटू दिवाकर, कुलदीप कठेरिया सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटे लोगों ने समाज कल्याण विभाग की इस पहल की सराहना की।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.