औरैया: पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को सहायल पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

औरैया

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और उप-निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त और वांछितों की धरपकड़ के लिए सक्रिय थी, इसी दौरान इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान लवकुश पुत्र रूपसिंह, निवासी कस्बा व थाना सहायल, जिला औरैया के रूप में हुई है।

बता दें कि अभियुक्त लवकुश के खिलाफ थाना सहायल में संबंधित मु0अ0स0 171/2025 के तहत धारा 137/87/64(1) भादवि (BNS/IPC) और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। वह काफी समय से वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.