यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: तीन जिलों के बदले कप्तान, आईपीएस प्राची सिंह बनीं अंबेडकरनगर की नई एसपी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शनिवार को तीन वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शनिवार को तीन वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में देवरिया और अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

अंबेडकरनगर को मिलीं नई महिला कप्तान

Image

2017 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह को अंबेडकरनगर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह लखनऊ में 32वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर तैनात थीं। अब वह अंबेडकरनगर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी।

देवरिया की कमान अभिजीत आर. शंकर के हाथ

वहीं, अंबेडकरनगर के वर्तमान एसपी अभिजीत आर. शंकर को अब देवरिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिजीत आर. शंकर अब देवरिया जिले की बागडोर संभालेंगे।

संजीव सुमन मुख्यालय से संबद्ध देवरिया के निवर्तमान एसपी संजीव सुमन को जिले से हटाकर अब लखनऊ स्थित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक (DGP HQ) से संबद्ध कर दिया गया है। वह अब मुख्यालय में अपनी नई सेवाएं देंगे।

Voice Of News 24