बुलंदशहर जनपद के में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर तथा बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर तथा बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी, उपाध्यक्ष समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह राघव, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ सहित कई नेताओं ने भाग लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदीप नरवाल ने कहा कि जनपद के सभी नेता एकजुट होकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में चल रही लड़ाई को बूथ स्तर तक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आमजन को जोड़ते हुए भाजपा की नीतियों को उजागर करना होगा, ताकि 2027 में प्रदेश और 2029 में देश में कांग्रेस को मजबूत विकल्प बनाया जा सके।

उन्होंने शहर अध्यक्ष रवि लोधी, उनकी पत्नी और परिवार को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा स्वागत करने वाले सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, अब्दुल नाफे अंसारी, आदेश मुद्गल, राहुल गोविल, अनवर चौहान, ज़ियाउर रहमान, हर्षवर्धन वाल्मीकि, अनुराग शर्मा, सलीमुद्दीन गौहर, डॉ. एसडी शर्मा, जुबेर फारूकी, शाहनवाज शेख, अभिलाष वाल्मीकि, अनिकेत चौटाला, विशाल चौधरी समेत दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.