महराजगंज: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत जिला अस्पताल में जागरूकता अभियान, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

महराजगंज

महराजगंज जनपद केँ महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने जिला अस्पताल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद केँ महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने जिला अस्पताल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों— 1090 वुमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने जोर दिया कि किसी भी असुरक्षा या आपात स्थिति में महिलाएं बिना डरे इन नंबरों का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक

अधिकारियों ने महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया |

पंपलेट वितरण और सकारात्मक प्रतिक्रिया
जागरूकता बढ़ाने के लिए टीम द्वारा अस्पताल परिसर में पंपलेट वितरित किए गए।

उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में सुरक्षा का वातावरण निर्मित होता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.