महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश शर्मा के 15 वर्षीय बेटे प्रिंस शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश शर्मा के 15 वर्षीय बेटे प्रिंस शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला है। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे लोको पायलट की सूचना पर पुलिस ने खुशहालनगर की ओर जाने वाले ट्रैक से शव बरामद किया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता गणेश शर्मा ने गांव के ही एक व्यक्ति से चल रहे पुराने विवाद का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि प्रिंस की साजिश के तहत हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।
शरीर पर मिले चोट के गंभीर निशान
पुलिस के अनुसार, किशोर के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। हादसे में प्रिंस का बायां पैर कट गया था और सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले परिजनों के दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त की। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में सनसनी फैल गई है।
पुलिस की जांच जारी
थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। संदेह के घेरे में आए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके।
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती: शिक्षा की ज्योति से समाज बदलने का संकल्पhttps://t.co/TLAbgfiCak
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 11, 2026























