हापुड़
हापुड़ जनपद के महिला थाने में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गंभीर शोषण का मामला दर्ज कराया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के महिला थाने में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गंभीर शोषण का मामला दर्ज कराया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता का पति स्वयं उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है, जिस पर कानून की रक्षा के बजाय उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।

कार और 5 लाख की डिमांड
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष की ओर से एक कार और 5 लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब पीड़िता ने अपने देवर पर भी बेहद संगीन आरोप लगाए। महिला का कहना है कि ससुराल में उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म (रेप) करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे डराया-धमका किया गया और पति ने भी इस मामले में पीड़िता का साथ देने के बजाय ससुराल वालों का ही पक्ष लिया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने यूपी पुलिस में तैनात पति, देवर और अन्य ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग के कर्मी पर आरोप होने के कारण यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बहराइच: थाने में विषैला पदार्थ खाकर पहुंचा युवक, पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती@Uppolice @bahraichpolice https://t.co/32Xh7IU7DQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 11, 2026























