हापुड़: विद्युत विभाग की रिवैप योजना में 125 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पत्थर के खंभों पर खींची हाईटेंशन लाइन

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरकार की 125 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘रिवैप योजना’ के तहत किए जा रहे कार्यों में भारी फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है, जिससे भविष्य में बड़े हादसों का खतरा पैदा हो गया है।

मानकों की धज्जियां उड़ाकर खींची लाइनें

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यदाई संस्था ने मानकों को ताक पर रखकर पुरानी पत्थर की पुरानी और जर्जर खंभों पोल्स पर ही दूसरी हाईटेंशन लाइन खींच दी है। इतना ही नहीं, विभाग की घोर लापरवाही का आलम यह है कि एक चालू हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे दूसरी लाइन बिछा दी गई है। तकनीकी रूप से यह न केवल गलत है, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

अधिशासी अभियंता ने जारी किया नोटिस

मामले की गंभीरता और फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विद्युत विभाग के आला अधिकारियों में खलबली मच गई है। अधिशासी अभियंता  ने कार्य में बरती गई इस बड़ी अनियमितता का संज्ञान लेते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बजट को खपाने के चक्कर में कार्यदाई संस्था और विभागीय मिलीभगत से यह खेल खेला गया है। अब देखना यह होगा कि नोटिस के बाद क्या इन जर्जर पत्थर के खंभों को हटाकर मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया जाता है या फिर कागजी कार्रवाई तक ही मामला सिमट कर रह जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.