कुशीनगर: काजल हत्याकांड और एसिड अटैक का खुलासा, प्रेम प्रसंग में खिड़की के रास्ते घुसकर फेंका था तेजाब

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद की रामकोला थाना पुलिस ने मोरवन इमलिया टोला में युवती पर हुए एसिड अटैक के सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद की रामकोला थाना पुलिस ने मोरवन इमलिया टोला में युवती पर हुए एसिड अटैक के सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटेलाल और उसके साथी अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हमले में बुरी तरह झुलसी काजल नामक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

खिड़की के रास्ते घुसकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी छोटेलाल युवती से प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी अनुज के साथ मिलकर साजिश रची। घटना वाली रात आरोपी काजल के घर में खिड़की के रास्ते दाखिल हुए और सो रही युवती पर तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक इतना भीषण था कि काजल गंभीर रूप से झुलस गई और उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए आरोपी

घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.