मऊ
मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। जामडीह गांव के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, बीबीपुर गांव निवासी आज़ाद यादव उर्फ अज्जू, प्रमोद यादव और बेचन यादव एक ही बाइक पर सवार होकर घोसी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जामडीह गांव के समीप पहुंचे, मधुबन की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची घोसी थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घोसी के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और बाइक को जब्त कर लिया गया है। बोलेरो के नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद से बीबीपुर गांव में मातम का माहौल है। एक साथ तीन युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की गुहार लगाई है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























