महराजगंज : लापरवाही और तथ्य छिपाने जैसे आरोपों में नवनीत नागर का हुआ था निलंबन, आज ठूठीबारी कोतवाली को मिल गया नया कोतवाल, जानें किसे सौंपी गई कमान?

महराजगंज

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने निलंबित कर दिया था और आज अमित सिंह को ठूठीबारी कोतवाली की कमान भी सौंप दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के ठूठीबारी थाने को नया कोतवाल मिल गया है। उपनिरीक्षक अमित सिंह को ठूठीबारी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व कोतवाल नवनीत नागर के निलंबन के बाद हुई है, जिसके बाद से पुलिस महकमे में तबादलों की हलचल तेज हो गई थी।

जारी विभागीय आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक अमित सिंह को थाना चौक से स्थानांतरित कर ठूठीबारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image

इसी क्रम में अन्य उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक अरविंद सिंह को पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) पद से जनसुनवाई सेल में भेजा गया है, जबकि जनसुनवाई सेल से विजय द्विवेदी को पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नई नियुक्तियों से पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आम जनता की समस्याओं के समाधान में भी सुधार होगा।

नए कोतवाल अमित सिंह के समक्ष क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता के बीच विश्वास कायम करना प्रमुख चुनौतियां होंगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी। वहीं, अमित सिंह के कंधों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह रहेगी कि जिस कारण उन्हें ठूठीबारी कोतवाली की कमान सौंपी गई है, उसके अनुरूप ही अपने कर्तव्यों को निर्वहन करना और पुलिस अधीक्षक के भरोसे पर खरा उतरने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी को भी उठाना पड़ेगा।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.