सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने सोनवल गाँव में अपने सामने कराई गेहूं की क्रॉप कटिंग, उत्पादकता का लिया जायजा

नौगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में रबी की फसल की कटाई के साथ ही पैदावार का सटीक आकलन करने के लिए प्रशासनिक टीम सक्रिय हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में रबी की फसल की कटाई के साथ ही पैदावार का सटीक आकलन करने के लिए प्रशासनिक टीम सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में आज सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने तहसील व विकास खंड नौगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनवल का दौरा किया। यहाँ उन्होंने स्वयं की उपस्थिति में गेहूं की फसल की ‘क्रॉप कटिंग’ कराकर जनपद में फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सोनवल गाँव के सिवान में रैंडम आधार पर चयनित खेत में पहुंचकर फसल की कटाई कराई। क्रॉप कटिंग के दौरान निर्धारित क्षेत्रफल में निकले गेहूं के वजन और दानों की गुणवत्ता को बारीकी से देखा गया। डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए ताकि जनपद की औसत उपज का सही डेटा प्राप्त हो सके।

क्रॉप कटिंग ग्राम पंचायत सोनवल के गाटा संख्या-92 पर किसान अंजनी पत्नी गिरधारी के खेत में की गई। इस खेत का क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर था। इस दौरान 16.550 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन प्राप्त हुआ। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर गणना करने पर 38.450 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार दर्ज की गई, जो क्षेत्र की उत्पादन क्षमता को प्रदर्शित करता है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से भी संवाद किया। उन्होंने किसानों से फसल की लागत, सिंचाई और खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। डीएम ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी उपज को बिचौलियों के बजाय सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें, ताकि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने साथ आए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया कि तहसील के अन्य क्षेत्रों में भी क्रॉप कटिंग के प्रयोग समय से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस डेटा के आधार पर ही फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को मिलता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी, संबंधित लेखपाल, कानूनगो और कृषि विभाग के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.