महराजगंज: धानी के करमहा में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ संपन्न, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप और साइकिल

धानी बाजार

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करमहा में स्थित एसआरएल मेमोरियल इण्टर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करमहा में स्थित एसआरएल मेमोरियल इण्टर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

विद्यालय के प्रबंधक बबलू यादव, नियंत्रक संजय यादव और सह-प्रबंधक प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में विद्यालय स्तर पर एक विशेष प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 बच्चों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सुमन को लैपटॉप, मयंक और अमन को मिली साइकिल

पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि ने

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुमन यादव को लैपटॉप प्रदान किया।

द्वितीय स्थान पर रहे मयंक कुमार को साइकिल भेंट की।

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अमन कुमार को भी साइकिल देकर प्रोत्साहित किया।

इसके साथ ही अन्य मेधावी बच्चों को स्कूल बैग और पठन-सामग्री वितरित की गई।

आयोजन से बच्चों में भरेगा उत्साह बजरंग बहादुर सिंह

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों के अंदर आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है, बल्कि उनके अभिभावकों को भी गौरवान्वित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि दो ब्लॉकों के मध्य स्थित यह संस्थान क्षेत्रीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालय परिवार और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नीतेश मिश्र, छट्ठू सिंह, रामलालित मौर्य, ओमकार यादव, कैलाश यादव, योगेन्द्र तिवारी, रामसघन यादव, बृजेश चौधरी, सुनील सिंह, शंभू तिवारी, रवीन्द्र कुमार यादव, कृष्णा यादव, रामफल यादव, अयोध्या साहनी और रविंदर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.