अछल्दा: आवारा कुत्ते के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

औरैया

औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवांरी गांव में सोमवार शाम एक आवारा कुत्ते के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवांरी गांव में सोमवार शाम एक आवारा कुत्ते के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सजगता से मोर की जान बच सकी, जिसके बाद सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गई।

पेड़ से नीचे उतरते ही कुत्ते ने किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब एक मोर गांव की गली में स्थित पेड़ से नीचे उतरा था। तभी वहां मौजूद एक आवारा कुत्ते ने अचानक मोर पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते के हमले से मोर लहूलुहान होकर तड़पने लगा। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तुरंत कुत्ते को खदेड़ा और घायल मोर को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

वन विभाग की टीम ने शुरू किया उपचार

गांव के जागरूक युवा साजन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल मोर को अछल्दा ब्लॉक कार्यालय पहुँचाया और अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेंज टीम के गौरव मिश्रा मौके पर पहुँचे। उन्होंने मोर की स्थिति का जायजा लिया और उसे उचित चिकित्सा व देखभाल के लिए अपने साथ ले गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोर का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य की वन विभाग ने भी प्रशंसा की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.