औरैया
औरैया जनपद के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलटानी पुलिया के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलटानी पुलिया के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आमने-सामने की टक्कर में मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, मानवेन्द्र सिंह उर्फ सचिन अपनी पत्नी पिंकी के साथ बाइक पर सवार होकर पटना से औरैया की ओर जा रहे थे। अभी वे अपने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गिलटानी पुलिया के पास पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर अरविन्द कुमार (37 वर्ष), निवासी गजनेर खास, कानपुर देहात सवार थे।
ग्रामीणों ने पहुँचाया अस्पताल, हालत नाजुक
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर जा गिरीं और सवार दूर जा छिटके। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुँची UP 112 पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सहार पहुँचाया।
हायर सेंटर रेफर
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अरविन्द कुमार के सिर में गंभीर चोट है, जबकि मानवेन्द्र का बायां हाथ टूट गया है और उनकी पत्नी पिंकी के पैरों में काफी चोटें आई हैं। तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
सहार पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुँचा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























