दाहा में खूनी संघर्ष: मामूली कहासुनी में महिला और उसके बहनोई पर लोहे की नाल से हमला, हालत गंभीर

बागपत

बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहा गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एक महिला और उसके मेहमान बनकर आए बहनोई पर लोहे की नाल और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहा गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एक महिला और उसके मेहमान बनकर आए बहनोई पर लोहे की नाल और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घर के बाहर खड़ी महिला पर टूट पड़े हमलावर

पीड़िता रूमा पत्नी अंकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी पड़ोस के तीन युवकों और एक महिला ने बिना किसी ठोस कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने लोहे की नाल और डंडों से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए रूमा के बहनोई संदीप (निवासी बावली, बड़ौत) को भी बुरी तरह पीटा गया।

मची चीख-पुकार, हमलावर फरार

दिनदहाड़े हुई इस घटना से मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा होने लगे, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुँची दोघट पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी टीकरी पहुँचाया, जहाँ से उन्हें गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिसिया कार्रवाई

दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.