फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खराब मोबाइल के बदले सामान देने वाले 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 46 फोन बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति धरपकड़ अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति धरपकड़ अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये व्यक्ति ग्रामीणों को लालच देकर उनके पुराने और खराब मोबाइल फोन के बदले घरेलू सामान बांटकर मोबाइल एकत्र कर रहे थे।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उ0नि0 मनीष कुमार और उनकी टीम ने सोमवार, 06 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए इन तीन व्यक्तियों को दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग संदिग्ध तरीके से मोबाइल फोन इकट्ठा कर रहे हैं, जिसका उपयोग साइबर अपराध या डेटा चोरी जैसे अवैध कार्यों में होने की प्रबल संभावना थी। पुलिस ने इनके पास से 46 अदद पुराने मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

जान मोहम्मद (48 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

जमुना (47 वर्ष), निवासी खेसरहा (सिद्धार्थनगर)।

हरि सिंह (38 वर्ष), निवासी मंगलपुर (कानपुर देहात)।

पुलिस की आम जनमानस से अपील

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 (BNS) के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालान किया है। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना पुराना या खराब मोबाइल फोन न दें, क्योंकि उसमें मौजूद निजी डेटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

गिरफ्तारी टीम

इस सफलता में उ0नि0 मनीष कुमार के साथ कांस्टेबल मनीष गौतम, रोहित मौर्य और कुलदीप कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.