बुलंदशहर
बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सभापति अश्विनी त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सभापति अश्विनी त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विकास कार्यों और जन-समस्याओं के निस्तारण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान समिति ने बेहतर कार्य करने वाले विभागों की सराहना की, वहीं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।
बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सभापति और सदस्यगणों (एमएलसी श्री पवन कुमार सिंह व धर्मेन्द्र भारद्वाज का मोमेंटो अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। बैठक में जनपद के तीनों विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी (स्याना), चन्द्रपाल सिंह (डिबाई) और लक्ष्मीराज सिंह (सिकन्दराबाद) भी उपस्थित रहे।
विगत 3 वर्षों में किसानों को उन्नत बीज की उपलब्धता और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की जानकारी ली गई।स्कूल चलो अभियान और स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा के स्तर को सुधारने पर चर्चा हुई। समिति ने बीएसए को निर्देशित किया कि RTI के तहत दाखिले की पात्रता और नियमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं।
विद्युत विभाग पर सभापति की नाराजगी बुकलेट में गलत और दोहराई गई सूचनाएं देने पर सभापति ने गहरी नाराजगी जताई।मुख्य अभियंता को 15 दिन के भीतर लंबित समस्याओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने वालों के नेट-मीटरिंग कनेक्शन अविलंब करने और जर्जर लाइनों को बदलने के निर्देश दिए गए।
खुर्जा में अनोखी दुनिया नाम से विकसित सेरेमिक पार्क की समिति ने जमकर सराहना की। उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से इस फ्लैगशिप प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
जिला आबकारी अधिकारी द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में न रहने पर सभापति ने प्रमुख सचिव आबकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण और कार्यवाही के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए ‘ब्लैक स्पॉट’ और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ को पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने का निर्देश मिला।
सभापति अश्विनी त्यागी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्रुति ने समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का जनपद स्तर पर अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























