डिबाई पुलिस की बड़ी सफलता: लापता युवक 24 घंटे के भीतर बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक लापता युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक लापता युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

क्या था मामला?

मोहल्ला शेखम चिश्ती निवासी 32 वर्षीय जुबेर को परिजनों ने डिबाई से अलीगढ़ के लिए ऑटो में बैठाया था। जब जुबेर अलीगढ़ नहीं पहुँचा और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो ममेरे भाई ने डिबाई कोतवाली में पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास

थाना प्रभारी विशाल प्रताप चौहान के कुशल निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। कस्बा इंचार्ज विशाल प्रताप, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सोनपाल सिंह और कांस्टेबल मोहित कुमार की टीम ने लगातार सुरागकसी करते हुए युवक को खोज निकाला।

परिजनों ने जताया आभार

युवक को सुरक्षित देख परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने थाना प्रभारी और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से ही उनका भाई घर वापस आ सका है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्यप्रणाली को क्षेत्र की सुरक्षा और विश्वास के लिए एक बेहतर कदम बताया है।

 

 

Voice Of News 24