बुलंदशहर
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के अंतर्गत रामघाट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के अंतर्गत रामघाट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 14 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों का कुशल निर्देशन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह व सीओ मधुप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संदीप सिंह ने एक टीम गठित की थी।
तत्परता से हुई बरामदगी
विवेचना के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी सविता शाक्य, उपनिरीक्षक आशीष कुमार और प्रदीप कुमार की टीम ने घेराबंदी कर महाराजपुर निवासी किशोरी को बरामद किया। पुलिस की इस सक्रियता ने एक परिवार की खुशियां वापस लौटा दी हैं।
अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी
पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण एवं सुरक्षित आश्रय हेतु वन स्टॉप सेंटर, बुलंदशहर भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























