पारिवारिक विवाद में चली गोली: डीएम-एसपी ने संभाली कमान, घायल अधिवक्ता लखनऊ रेफर

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पारिवारिक विवाद के दौरान अधिवक्ता ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पारिवारिक विवाद के दौरान अधिवक्ता ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तत्काल अलर्ट मोड पर आ गया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम और सीओ सिटी विवेक तिवारी भी मुस्तैद रहे।

घटना के बाद दोनों शीर्ष अधिकारी जिला चिकित्सालय ओयल पहुँचे, जहाँ घायल का प्राथमिक उपचार चल रहा था। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि गोली सीने के निचले हिस्से में लगी है, जिसके कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए डीएम और एसपी ने अपनी देखरेख में एएलएस एंबुलेंस के जरिए घायल अधिवक्ता को लखनऊ रेफर करवाया।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.