बैरिया अग्निकांड: समाजसेवी अनवर अली ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

खीरी

खीरी जनपद के तहसील क्षेत्र के गांव बैरिया में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद रविवार को मानवता की मिसाल देखने को मिली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खीरी जनपद के तहसील क्षेत्र के गांव बैरिया में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद रविवार को मानवता की मिसाल देखने को मिली। दो दर्जन परिवारों पर टूटी इस दैवीय आपदा के बीच समाजसेवी व पूर्व प्रधान अनवर अली ने प्रभावितों के बीच पहुँचकर राहत किटों का वितरण किया।

विदित हो कि शनिवार दोपहर हुए इस अग्निकांड में गांव के लगभग 24 परिवारों की जीवनभर की कमाई, नकदी और लाखों की घरेलू संपत्ति जलकर राख हो गई थी। अग्निकांड के दूसरे दिन रविवार को समाजसेवी अनवर अली ने पीड़ितों का ढांढस बंधाया और उन्हें राशन, दाल, नमक व चीनी जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इसके साथ ही स्थानीय उचित दर विक्रेता के सहयोग से पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

राजस्व प्रशासन भी मौके पर सक्रिय दिखा। राजस्व निरीक्षक शशिप्रकाश तोमर ने बताया कि नुकसान का जायजा लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अति शीघ्र सभी पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा दिलाकर उन्हें संबल प्रदान किया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24