मिशन शक्ति: महिला थाना लखीमपुर में गूंजी किलकारियां, 08 उजड़े परिवार फिर से बसे

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में मिशन शक्ति अभियान पूरी भव्यता के साथ चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में मिशन शक्ति अभियान पूरी भव्यता के साथ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन में महिला थाना परिसर स्थित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ ने एक बार फिर बिखरते रिश्तों को बचाने में सफलता हासिल की है।

थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला और अनुभवी काउंसलरों की टीम ने अथक प्रयास कर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर विवादों में घिरे 08 जोड़ों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराया। काउंसलिंग सत्र के दौरान कुल 17 प्रार्थनापत्रों पर विचार किया गया। जहाँ 08 परिवार पुनः दाम्पत्य जीवन में लौटने को राजी हुए, वहीं 06 मामलों में पक्षकारों को विचार हेतु समय दिया गया है। 03 मामले न्यायालय में लंबित होने के कारण निस्तारित नहीं हो सके।

इस पुनीत कार्य में काउंसलर कुसुम गुप्ता, कय्यूम जरवानी और महिला आरक्षी सुमन लता व सारिका चौहान की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।

 

 

Voice Of News 24