बुलंदशहर : राजघाट में मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस,डिबाई विधायक के भाई केसरी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया शिरकत

बुलन्दशहर

जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत राजघाट में मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस। कार्यकताओं में दौड़ उठी खुशी की लहर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र राजघाट के बूथ संख्या 128 पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह के भाई केसरी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ता नील भारद्वाज ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


इस अवसर पर विधायक के भाई केसरी सिंह, नील भारद्वाज,विजय शर्मा, कन्हैया लाल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान राकेश शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, चेतन शर्मा, मनोज लोधी, बीडीसी कृष्णा कुमारी, जीतू तिवारी, वोबी तिवारी, उमेश लोधी, सचिन गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष घनश्याम केवट, माधव शर्मा, सतेंद्र शर्मा, चेतराम गुप्ता, छोटे लाल शर्मा, ओमप्रकाश केवट, कन्हैया लाल पुजारी, रोहित कुमार, दीपू गुप्ता सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24