IPL 2026: श्रेयस और प्रियांश के तूफान में उड़ी चेन्नई, पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स ( को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स ( को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। 210 रनों के विशाल लक्ष्य को पंजाब ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर महज 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को सलामी जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 4.2 ओवर में 61 रन जोड़ दिए।

प्रियांश ने महज 11 गेंदों में 354.54 के स्ट्राइक रेट से 39 रन (3 चौके, 4 छक्के) कूटकर चेन्नई के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में सूझबूझ भरी 43 रनों की पारी खेली।

मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन (4 चौके, 3 छक्के) बनाए। उनके अलावा कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में शशांक सिंह (14)* और मार्कस स्टोइनिस (9)* ने पंजाब को जीत की दहलीज के पार पहुँचाया।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए थे।युवा आयुष ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेलकर महफिल लूटी।कप्तान ऋतुराज ने 28 रनों का योगदान दिया और आयुष के साथ 96 रनों की साझेदारी की। शिवम दुबे ने अंत में 27 गेंदों पर नाबाद 45 रन और सरफराज खान ने मात्र 12 गेंदों में 32 रन बनाकर स्कोर 200 के पार पहुँचाया।
पंजाब के विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

लगातार दूसरी हार ने चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वे पंजाब के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स अपनी इस लय को बरकरार रखकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.