गोरखपुर: सुरक्षा व्यवस्था को परखने सड़कों पर उतरे DIG, SSP संग किया पैदल गश्त

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम DIG रेंज एस. चनप्पा स्वयं सड़कों पर उतरे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम DIG रेंज एस. चनप्पा स्वयं सड़कों पर उतरे। उन्होंने SSP और पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीआईजी एस. चनप्पा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने नगर के मुख्य चौराहों और बाजारों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

गश्त के दौरान SP सिटी और CO कैन्ट भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। डीआईजी ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की रैंडम गश्त भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखी जा सके।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.