सिद्धार्थनगर: नगर पालिका में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण, सांसद और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज शुक्रवार को आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर जनपद के दिग्गज जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्सव में बदल दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, हरिचरण कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, कपिलवस्तु विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही और उपजिलाधिकारी (नौगढ़) कल्याण सिंह मौर्य मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया, जिसके बाद प्रशासन की ओर से नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वाले मुख्य सभासदों में पूनम मित्तल, राजेश जायसवाल, बबलू श्रीवास्तव, भानु सिसोदिया और महेश प्रसाद शामिल रहे।

शपथ ग्रहण के उपरांत नवनियुक्त सभासदों ने एक स्वर में नगर के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों को पारदर्शी सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया। सांसद जगदंबिका पाल ने सभी को बधाई देते हुए कहा:

स्थानीय निकाय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। नामित सभासदों को शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव और अन्य वक्ताओं ने परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सभासदों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के आने से नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के अभियान को और मजबूती मिलेगी।

शपथ ग्रहण के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ अपने नेताओं का स्वागत किया। अंत में उपजिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को उनके सफल और सेवाभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.