सिद्धार्थनगर: कांग्रेस नेता कैलाश पंछी के निधन पर शोक सभा, पार्टी ने बताया अपूरणीय क्षति

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्ष 2012 में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कैलाश पंछी के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्ष 2012 में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कैलाश पंछी के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने स्वर्गीय कैलाश पंछी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कैलाश पंछी एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में लगा दिया। उनका निधन न केवल पार्टी बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ‘अन्नू’ और रंजना मिश्रा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा शोषित और वंचित वर्ग की आवाज उठाई। सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में मुख्य रूप से राजन श्रीवास्तव, दीपक यदुवंशी, सुदामा प्रसाद, डॉ. प्रमोद कुमार, संतोष त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, अकरम अली, रवि गौड़ और त्रियुगी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.