सिद्धार्थनगर: साइबर सेल की बड़ी सफलता, गलत खाते में गए ₹11,000 सुरक्षित वापस कराए

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर की साइबर सेल ने एक पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर की साइबर सेल ने एक पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।

मामला पलिया निधि निवासी कन्हैया लाल यादव से जुड़ा है, जिन्होंने 1 मार्च 2026 को एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजते समय मोबाइल नंबर गलत अंकित हो जाने के कारण ₹11,000 किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चले गए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अवधेश यादव और उनकी टीम के अथक प्रयासों से ट्रांजेक्शन को ट्रैक कर पूरी धनराशि ₹11,000 वापस पीड़ित के खाते में क्रेडिट करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने सिद्धार्थनगर पुलिस और साइबर सेल का आभार व्यक्त किया है।

 

 

Voice Of News 24