महराजगंज: सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर फैलाने और अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक अरशद शेख रब्बानी के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर फैलाने और अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक अरशद शेख रब्बानी के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ने भ्रामक जानकारी साझा कर आमजन में भय का माहौल पैदा किया था।

पुलिस के अनुसार, करैला अजगरहा निवासी अरशद द्वारा प्रसारित खबर की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। महराजगंज पुलिस ने अपील की है कि बिना पुष्टि के कोई भी सूचना साझा न करें; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।