महराजगंज: एसपी ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोल्हुई, सोनौली और नौतनवा का आकस्मिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोल्हुई, सोनौली और नौतनवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन कर लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए।

इसके पश्चात एसपी ने एसएसबी अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा (सोनौली बॉर्डर) का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर आवागमन नियंत्रण, इमिग्रेशन चेकिंग और संदिग्धों की तलाशी व्यवस्था को परखा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और एसएसबी में बेहतर समन्वय रखें ताकि तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.