अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र के गांव करनपुर कला में शुक्रवार को आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र के गांव करनपुर कला में शुक्रवार को आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के शिव शक्ति मंदिर के जीर्णोद्धार और 23 मार्च से चल रहे अखंड रामचरितमानस पाठ के रामनवमी पर सफल समापन के उपलक्ष्य में एक भव्य भंडारे और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय महासभा के सक्रिय सदस्य मिल्केश सिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ के मंडल अध्यक्ष व कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र और देश की खुशहाली की कामना की और श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के पश्चात आयोजित बैठक में समाज की ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने समाज के युवाओं और वरिष्ठ जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए समाज का एकजुट होना अनिवार्य है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठित रहें।
बैठक की अध्यक्षता अरबेश सिंह राघव और संचालन मिल्केश सिंह चौहान ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह तोमर, प्रधान महेश राघव, भूपेंद्र सिंह राघव, वरिष्ठ साथी नरेश उर्फ बबलू चौहान, डॉ. ओंकार सिंह तोमर, प्रताप सिंह तोमर, मुकेश राघव, रवींद्र तोमर और अतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026






















