बुलंदशहर: बाधौर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महानवमी पर समाजसेवी विपुल कौशिक ने किया विशाल भंडारा

दानपुर (बुलंदशहर)

बुलन्दशहर जनपद के दानपुर मे चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन, महानवमी के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम बाधौर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलन्दशहर जनपद के दानपुर मे चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन, महानवमी के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम बाधौर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ सिद्धिदात्री के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध समाजसेवी विपुल कौशिक ने मेले में आए आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया।

महानवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि माँ सिद्धिदात्री नवदुर्गाओं में अंतिम हैं, जो भक्तों को अणिमा, महिमा और गरिमा जैसी अष्ट सिद्धियां प्रदान करने वाली हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने भी माँ सिद्धिदात्री की कठिन तपस्या कर सिद्धियां प्राप्त की थीं, जिसके फलस्वरूप उनका आधा शरीर देवी का हुआ और वे ‘अर्धनारीश्वर’ कहलाए। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए समाजसेवी विपुल कौशिक ने स्वयं व्यवस्थाओं की कमान संभाली और भक्तों की सेवा की।

मेला परिसर माँ के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय ग्रामीणों ने समाजसेवी विपुल कौशिक के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता और धार्मिक चेतना का विस्तार होता है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.