सिद्धार्थनगर: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 40 हजार रुपये पथरा बाजार पुलिस ने कराए वापस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना पथरा बाजार पुलिस और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना पथरा बाजार पुलिस और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह प्रभावी कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवार निवासी सुभानल्लाह अंसारी पुत्र मो. खलील के बैंक खाते से बीते 20 दिसंबर 2025 को यूपीआई (UPI) के माध्यम से जालसाजों ने 40,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश वर्मा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अमित कुमार और साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी जांच और बैंक समन्वय के माध्यम से ठगी गई पूरी रकम (₹40,000) पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर आवेदक सुभानल्लाह अंसारी के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पथरा बाजार पुलिस व साइबर टीम की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इस अवसर पर आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने पर सूचना दें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.