शोहरतगढ़: मां समय माता मंदिर में विशाल भगवती जागरण, भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के प्राचीन एवं प्रसिद्ध मां समय माता मंदिर भिरण्डा में नवरात्रि के सातवें दिन की संध्या पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के प्राचीन एवं प्रसिद्ध मां समय माता मंदिर भिरण्डा में नवरात्रि के सातवें दिन की संध्या पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति और शक्ति के इस समागम में पूरी रात श्रद्धालु मां के भजनों में सराबोर रहे और पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।

जागरण की शुरुआत गणेश वंदना और विधि-विधान से ज्योति प्रज्ज्वलित कर की गई। भजन गायिका अर्पणा मिश्रा ने “मैं परदेशी हूं भिरण्डा माता के दरबार पहली बार आई हूं” जैसे भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। गायक श्रवण सुल्तानपुरी व शिव मिश्रा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध रखा। वहीं, अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने आयोजन समिति का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रवि अग्रवाल ने अपनी चुनावी विजय को मां का आशीर्वाद बताते हुए ₹51,000 की सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर राम मिलन चौधरी, अनूप कसौधन और सोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.