अमेठी
अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और DCM के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और DCM के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की गति काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठे और यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।
चिकित्सकों ने दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मुसाफिरखाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
बुलंदशहर: जिराजपुर-मानपुर मार्ग का निर्माण शुरू, आधा दर्जन गांवों की राह होगी आसानhttps://t.co/gtRE6XpvkT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























