मोहाना
सिद्धार्थनगर शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज थाना मोहाना पुलिस ने ग्राम गनेशपुर में बहु-बेटी सम्मेलन और जागरूकता शिविर का आयोजन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज थाना मोहाना पुलिस ने ग्राम गनेशपुर में बहु-बेटी सम्मेलन और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष अभियान
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद भारती और महिला आरक्षी अंजू वर्मा की टीम ने गनेशपुर गांव पहुँचकर महिलाओं को एकत्रित किया।
शक्ति दीदी और एंटी रोमियो अभियान पर चर्चा
मिशन शक्ति टीम ने शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को बताया कि वे किसी भी समस्या के लिए बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। एंटी रोमियो टीम की सक्रियता और सार्वजनिक स्थलों पर शोहदों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, महिलाओं को नए कानूनों और उनके लिए बनाए गए विशेष सुरक्षा प्रावधानों से अवगत कराया गया।
हेल्पलाइन नंबरों का सुरक्षा कवच
पुलिस टीम ने संकट के समय सहायता के लिए शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण टोल-फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से बताया
1090: वुमेन पावर लाइन (महिला शक्ति)
181: महिला हेल्प लाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड केयर लाइन
14567: एल्डर (बुजुर्ग) हेल्पलाइन
वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके सिखाए। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें और धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें।
फर्रुखाबाद: विधानसभा उप समिति की जाँच में बड़ा ‘खेल’, 17 में से 16 नक्शों में मिली भारी गड़बड़ीhttps://t.co/Tr0UsVkpVV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026






















