दानगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: समाजसेवी विपुल कौशिक ने पुष्प वर्षा कर किया श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दानगढ़ में स्थित प्रसिद्ध पथवारी माता मंदिर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव का अनुपम संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दानगढ़ में स्थित प्रसिद्ध पथवारी माता मंदिर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव का अनुपम संगम देखने को मिला। क्षेत्र के युवा समाजसेवी विपुल कौशिक दानगढ़ ने अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ मिलकर मंदिर दर्शन के लिए आए हजारों श्रद्धालुओं का भव्य अभिनंदन किया।

समाजसेवी विपुल कौशिक ने सर्वप्रथम सपरिवार माता के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके पश्चात, उन्होंने मंदिर मार्ग पर खड़े होकर दूर-दराज से आए भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सेवा के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते हुए विपुल कौशिक और उनकी टीम द्वारा सभी श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया।

इस आयोजन में कौशिक परिवार से क्षमा कौशिक, बीना कौशिक, प्रवीण, सुनील, भव्य और हर्ष कौशिक सहित मित्रों में धीरज गुप्ता, सोनी राघव, प्रफुल्ल भारद्वाज और अजय राघव ने सक्रिय भूमिका निभाई। विपुल कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि “श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” पूरा मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान रहा और स्थानीय लोगों ने समाजसेवी की इस पहल की जमकर सराहना की।

 

Voice Of News 24