कन्नौज: राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड सेपरेटर यूनिट की सौगात, मंत्री असीम अरुण ने किया शुभारंभ

कन्नौज

कन्नौज जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक बड़ा अध्याय जुड़ गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बहुप्रतीक्षित ब्लड सेपरेटर यूनिट का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कन्नौज जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक बड़ा अध्याय जुड़ गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बहुप्रतीक्षित ब्लड सेपरेटर यूनिट का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस आधुनिक यूनिट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उनके साथ तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश राजपूत भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। ब्लड सेपरेटर यूनिट लगने से अब मेडिकल कॉलेज में खून के विभिन्न अवयवों जैसे— प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और रेड ब्लड सेल्स  को अलग-अलग किया जा सकेगा। इससे पहले गंभीर मरीजों, विशेषकर डेंगू और एनीमिया से पीड़ितों को प्लेटलेट्स के लिए कानपुर या अन्य बड़े शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी।

मंत्री असीम अरुण ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि अब कन्नौज और आसपास के जिलों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। तिर्वा विधायक ने भी इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत बताया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद रहे, जिन्होंने यूनिट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.