सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 के तहत आज जनपद के विकास खंड नौगढ़ स्थित कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालय साड़ी में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 के तहत आज जनपद के विकास खंड नौगढ़ स्थित कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालय साड़ी में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन एवं एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्यान और थानाध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती पांडे ने किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें असुरक्षित स्पर्श के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बालिकाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक किया गया।
महिला सशक्तिकरण टीम ने आपातकालीन स्थितियों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों— 112 पुलिस, 1090 (वूमेन पावर), 1930 (साइबर अपराध) और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की उपयोगिता समझाई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन’ ही इस अभियान का मुख्य ध्येय है। इस दौरान एंटी-रोमियो टीम ने भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























