औरैया
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संकल्प को दोहराते हुए मंगलवार को जनपद औरैया में ‘मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संकल्प को दोहराते हुए मंगलवार को जनपद औरैया में ‘मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह ने थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भव्य रैली कोतवाली से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख स्थलों जैसे जेसी चौराहा, संजय गेट, और सुभाष चौराहा से होते हुए वापस कोतवाली पर संपन्न हुई। इस गौरवमयी रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
रैली के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनने हेतु प्रेरित करते हुए शासन द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं।
1090: वीमन पावर हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
181: महिला हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी व संवैधानिक अधिकारों के प्रति सचेत करना और उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित जनपद के तमाम पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने खूब सराहा।
लोकसभा में गूंजी विकास की गूँज: सांसद जगदंबिका पाल ने वित्त विधेयक का किया जोरदार समर्थनhttps://t.co/Rvv2fXsL0Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026






















